CG : हॉस्टल में युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए , पकड़ाने पर युवती को बहन बताने लगा , कमरे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर, न्यायधानी के विनोबा नगर छात्रावास में एक युवक-युवती के आपत्तिजनक अवस्था में मिलने का मामला सामने आया है| स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद हिंदू संगठन के सदस्य हॉस्टल पहुंचे, जिसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया और कार्रवाई की।


यह भी पढ़े - CG : सो रही पत्नी से युवक को खाना मांगना पड़ गया महंगा , पत्नी ने गुस्से में पति का प्राइवेट पार्ट काटा , जख्मी हालत में पहुंचा अस्पताल....

जानकारी के मुताबिक सलूजा हॉस्टल में रहने वाला सोहेल खान अपने कमरे में अलग-अलग लड़कियों को लाता था, जिसकी शिकायत कॉलोनीवासियों ने हिंदू संगठन से की थी| इसके बाद मंगलवार को हिंदू संगठन के लोग हॉस्टल पहुंचे और सोहेल खान के कमरे में घुस गए|

 जब सोहेल खान से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कमरे में वह उसकी बहन है| लेकिन जब पड़ोसियों ने अंदर देखा तो पता चला कि लड़की आपत्तिजनक हालत में है| उसने बताया कि वह कोरबा में रहती थी और यहां पढ़ाई करने आई थी। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़े - दुर्ग में शिव भक्त ने अपनी जीभ काटकर पत्थर पर चढ़ा दी लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती....

पुलिस सोहेल खान और लड़की को तोरबाहर थाने ले गई. बताया जाता है कि सोहेल खान पंडरिया में रहता है, विनोबा नगर के सलूजा हॉस्टल में रहता है और महिंद्रा कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेता है। इसी दौरान उसकी दोस्ती लड़की से हुई थी|

पुलिस ने दोनों के माता-पिता को बुलाकर जानकारी दी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही युवक के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को अश्लील सामग्रियां भी मिलीं है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo