भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज लूट और हत्या की वारदात हुई है. हमलावरों ने पहले लूटपाट की और फिर गर्भवती महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी. अपराधियों ने पति के सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया. यह सनसनीखेज वारदात माढ़ोताल थाना क्षेत्र में देर शाम हुई।
जानकारी के मुताबिक कजवारा निवासी शुभम चौधरी अपनी गर्भवती पत्नी रेशमा के साथ कार में घुमने निकले थे| पाटबाबा से लौटने के बाद वह बोलेरो कार से मदर टेरेसा नगर स्थित अपनी पत्नी के मायके जा रहे थे |साथ में दंपति का डेढ़ साल का बेटा उनके साथ कार में था।
पहले लुटेरों ने चलती कार पर पत्थर मारकर कार रोकी, फिर तीन-चार अपराधियों ने हमला कर लूटपाट की| इस बीच पति ने आरोपियों को रोकने की काफी कोशिश की | पति चिल्लाता रहा और हमलावरों ने महिला का उसी की साड़ी से गला घोंट दिया। इस घटना में पति भी घायल हो गया|
गंभीर रूप से घायल रेशमा को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

