भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी के फ़तेहपुर जिले में पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|दरअसल ग़ाज़ीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव प्राप्त हुआ था | घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़े - CG : छोटी बहन को लड़को के साथ बातचीत करने से रोका तो 14 वर्षीय बहन ने भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या....
इस मामले में पुलिस आयुक्त उदय शंकर सिंह का कहना है कि मृतक कृपाशु शुक्ला उर्फ सत्यम ने आरोपी केशन चंद्र की प्रेमिका ले लिए गलत नीयत रखता था | जिसकी जानकारी होने पर आरोपी ने बदला लेने की नीयत उसकी हत्या करने की योजना बनाई|
जिसके चलते केशन चंद्र ने अपने साथी आशीष के साथ मिलकर 29 अप्रैल की रात लतौली के सिधाव कोटी नहर पर खंडहर में शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी| पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे पर ईंट से वार कर कुचल दिया | इसके बाद आरोपियों ने मृतक के शव को गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक काजीपुर के पास सूखी नहर में फेंक दिया|
गाजीपुर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा और उनकी टीम ने गहन जांच की। जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ, आरोपी केशन चंद्र और उसके साथी आशीष सिधव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

