CG : छोटी बहन को लड़को के साथ बातचीत करने से रोका तो 14 वर्षीय बहन ने भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के खैरागढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है|जहाँ एक छोटी बहन ने अपने बड़े भाई की इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे फोन पर बात करने से मना कर दिया था | उक्त घटना अमलीडीह कला छुईखदान की है। जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय मृतक देवप्रसाद वर्मा की हत्या उसकी चौदह वर्षीय छोटी बहन द्वारा की गयी है।


यह भी पढ़े अंधविश्वास की हदे पार : मरे हुए युवक को जिन्दा करने युवक के शव को गंगा नदी में रस्सी के सहारे के लटकाया , फिर....

हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बताया कि देवप्रसाद और उसकी छोटी बहन घर पर अकेले थे. छोटी बहन अक्सर लड़कों से बात करती थी, जिससे देवप्रसाद और उसकी बहन के बीच विवाद होता था। देवप्रसाद ने अपनी बहन को मोबाइल फोन पर लड़कों से बात न करने और पारिवारिक सम्मान के कारण डांटा था और हो सकता है कि उसे मारा भी हो।

और यही देवप्रसाद की मौत का कारण बना| इसके बाद 14 वर्षीय लड़की ने घर में सो रहे देवप्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वार इतना खतरनाक था कि देवप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद लड़की ने अपने खून से सने कपड़े साफ किये और भाई की हत्या का शोर मचाने लगी. शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लेकिन पुलिस के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था कि 18 साल के लड़के को इतनी बेरहमी से किसने मारा होगा| पुलिस ने सभी कोणों से जांच शुरू की और फोरेंसिक, साइबर स्क्वाड और डॉग स्क्वाड सहित सभी तंत्र तैनात किए।

शक की सुई बार-बार एक नाबालिग लड़की पर जाकर अटक रही थी| शक होने पर नाबालिग लड़की से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. नाबालिग लड़की को किशोर न्यायालय ने हिरासत में ले लिया गया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW