चाऊमीन में नशीला पदार्थ मिलकर खिलाया फिर पति और उसके दोस्त ने महिला के साथ किया दुष्कर्म...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। क्योंकि यहां ऐसे रिश्ते होते हैं जो एक सामाजिक व्यवस्था के आधार पर जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। शादी के बाद, एक पुरुष और एक महिला समझते हैं कि उनका एक-दूसरे पर अधिकार है| 


किसी भी दूसरे रिश्ते में ऐसा दबाव नहीं होता. लेकिन उत्तर प्रदेश में ये रिश्ता शर्मसार हो गया है. यहां युवक ने अपनी ही पत्नी की इज्जत को तार-तार कर दिया. उनका कहना है कि पति ने अपने एक दोस्त को घर बुलाया और दोनों ने मिलकर अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया|

जानकारी के मुताबिक मामला मोहाबा जिले का है, दरअसल महिला पुलिस के पास गैंग रेप की शिकायत करने गई थी. महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से संपर्क किया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे चाऊमीन में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया|

यह भी पढ़े 14 साल के बाद लड़कियों की रेप के बाद मर्डर करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार , डीएनए टेस्ट से पकड़ा गया आरोपी....

जब उसके होश उड़ गए और होश आने पर पति व उसके दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो महिला सब कुछ समझ गई और विरोध करने लगी। इसके बाद पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत सुनकर पुलिस भी दंग रह गई|

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। पति अपनी पत्नी को मानसिक रूप से बीमार बता रहा है| पति का कहना है कि वह रात में उसके साथ था। महिला गलत आरोप लगा रही है| पुलिस द्वारा जांच के बाद मामला स्पष्ट हो जायेगा|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW