भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक सिरफिरे आशिक द्वारा ऐसी दिल दहला देने वाली करतूत सामने आई जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जायेगा | बता दे इस सिरफिरे प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर प्रेमिका का शव और कपड़े कच्चे घर में कंडों के बीच छिपा दिया और भाग गया. पुलिस जहां लापता लड़की की तलाश में जुटी हुई थी| वहीं हत्यारोपी आशिक वारदात को अंजाम देने के बाद भी लोगों के बीच बेख़ौफ़ होकर घूम रहा था |
दरअसल, यह पूरा हत्याकांड गुना जिले के धरनावद थाना क्षेत्र के सुहाया गांव में हुआ, जहां रिंकू लोधा नाम के युवक का पड़ोस में रहने वाली 18 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब दोनों के घरवालो ने शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़की की मां भी शादी के लिए राजी हो गई|
लेकिन इस बीच बहुत खतरनाक चीजें हुईं और इससे पहले कि वे शादी कर पाते, रिंको ने लड़की को पहले अकेले मिलने के लिए बुलाया, फिर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी और फिर चुपचाप घटनास्थल से भाग गया।
इसी बीच यह लड़की 22 अप्रैल को घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी, जिसके कारण उसकी मां ने 24 अप्रैल को धरनावद के झागर चौकी में अपनी 19 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्याके आरोपी रिंकू बेख़ौफ़ घूमता रहा । किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ|
जब कई दिनों तक लड़की नहीं मिली तो गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए. इसके बाद धरनावदा पुलिस ने उपरोक्त आरोप में रिंकू लोधा से पूछताछ शुरू की. पहले तो रिंकू पुलिस को धोखा देता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ शुरू हुई और रिंकू ने पुलिस को जो कहानी बताई, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी रिंकू लोधा के मुताबिक, उनके बीच अच्छे रिश्ते थे और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसे लड़की का किसी और से बात करना पसंद नहीं था। इससे वह बहुत परेशान रहता था और समय बीतने के साथ उसका गुस्सा बढ़ता गया।
22 अप्रैल को, जब उसकी प्रेमिका घर पर अकेली थी, तो उसने उसे घर के पास एक खंडहर घर में बुलाया, जहां आधे हिस्से गोबर के उपलों से ढकी हुई थी। यहां उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया, हालांकि प्रेमिका के इनकार करने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ रेप किया|
जब दोनों खंडहरों के बीच अकेले रह गए तो युवक रिंकू लोधा ने अपनी प्रेमिका का मोबाइल फोन खोलकर चेक किया। जब उसने अपने फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दूसरे लड़कों की तस्वीरें देखीं तो उसे गुस्सा आ गया। इसी बीच आरोपी रिंकू ने अपनी गर्लफ्रेंड से पूछा कि क्या वह उससे शादी करेगी, तो लड़की ने हां में जवाब दिया, लेकिन जब रिंकू ने सभी लड़कों से मिलने पर आपत्ति जताई और सभी लड़कों से बात करना बंद करने को कहा, तो लड़की ने इनकार कर दिया|
लड़की की यह बात रिंकू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में आकर उसके कपड़ों से ही उसका गला घोंट दिया। शव और कपड़े कंडों के बीच छिपाकर वह चुपचाप वहां से भाग गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

