भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,निगम प्रशासन ने बारिश से पहले नालियों की सफाई शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही कमिश्नर देवेश ध्रुव ने इस संबंध में विशेष निर्देश जारी किये थे. भिलाई निगम के कर्मचारी फिलहाल इस कड़ी में आयुक्त के आदेश का पालन करते हुए नालियों ,सीवेज की सफाई कर रहे हैं।
निचले इलाकों में बारिश की वजह से पानी भरने की समस्या को रोकने के लिए, व्यापक जल निकासी सफाई चल रही है। निगम के कर्मचारी अपशिष्ट जल को साफ करने और रुकावटों को दूर करने में लगे हुए हैं।
बरसात के मौसम में निचले इलाकों के बारिश का पानी जमा होने से रोकने के लिए निगम ने मानसून की तैयारी के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया है। वार्ड 23 और 25 के नालों में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए जोन कमिश्न ईशा लहरे अपनी टीम के साथ पहुंचीं।
पहले, कुछ लोगों ने जल निकासी नालियों पर स्लैब डाल दिए थे और इसे पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे| जिसे हटाने कहा गया था लेकिन निवासियों ने ऐसा नहीं किया। लेकिन अब स्थानीय निवासी भी आवासीय क्षेत्रों में अवैध निर्माण को हटाने में सहयोग करने लगे है।
निगम कमिश्नर ईशा लहरे ने कहा कि बारिश के मौसम में बुद्ध विहार के पास लगभग 50 घरों में पानी भर गया था। सूर्यकंड के पास, दस लोग अपने घर के सामने सरकारी पक्की जल निकासी नाली पर स्लैब बनाकर रखे हुए थे| जिससे उचित सफाई नहीं हो पाती थी |
उस संरचना को नष्ट कर दिया गया। आने वाले बरसात के दिनों में बुद्ध विहार और सूर्य कांड तालाब के आसपास के करीब 100 परिवारों को जलजमाव से राहत मिलेगी| निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने लोगों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि वे इसे स्वयं हटा सकते हैं, अन्यथा चालानी कार्रवाई की जाएगी।

