भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी पर सफाई और कचरा निपटान के मामले में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है| इन आरोपों के बाद रायपुर नगर विकास विभाग के अपर संचालक, ने भिलाई नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है|
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : CG में कांग्रेस नेता की अज्ञात हमलवारो द्वारा गोली मारकर हत्या.....
अठारह दिन बीत जाने बाद, स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि उन्हें इस तरह के नोटिस की जानकारी नहीं है। जबकि नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने 20 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार के नगर प्रशासन मंत्री को शिकायत सौंपी थी।
इसमें उन्होंने भिलाई नगर निगम में सफाई के नाम पर करोड़ो रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। . इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए|मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी शिकायत में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि भिलाई नगर निगम के सभी क्षेत्रों में सफाई कार्य का ठेका नागपुर की कंपनी मेसर्स अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड को दिया गया था।
जिसका 36 करोड़ 54 लाख 98 580 रुपये में अनुबंध हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने कांग्रेस के शासन अवधि के दौरान कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करके कानूनों और नियमों का उल्लंघन किया। साफ-सफाई पर ध्यान न देकर करोड़ो रुपये का भ्रष्टाचार हो चुका है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo


