क्या आपने कभी अपने बचपन में प्रश्नों के ऐसे जवाब लिखे है ?इन्टरनेट पर वायरल हो रहा बच्चे का यह आंसर , विडियो देखे....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : परीक्षा में पास होने के लिए छात्र अक्सर परीक्षा में पूछे गए सवालों के जवाब देने के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते है जिसे देखकर किसी की भी हंसी छुट जाए | यही कारण है कि ऐसी प्रतियां इंटरनेट पर आते ही बहुत तेजी से वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में एक ऐसे ही मामले सामने आए हैं। लड़के ने परीक्षा में पूछे गए सवाल का यह जवाब दिया. उन्होंने अपने दिमाग का खूब इस्तेमाल किया, लेकिन उन्होंने जो जवाब दिया उसे देखकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे।

विडियो देखे


एक बात जो आपने शुरू में देखी होगी वह यह है कि शिक्षक और माता-पिता प्रश्न न छोड़ने की सलाह देते हैं। बच्चों से अक्सर कहा जाता है कि उन्हें सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। आजकल बच्चे अक्सर सवालों के साथ-साथ चुटकुलों के जवाब भी लिखते हैं। अब इस उत्तर पुस्तिका को देखिए कि बच्चे ने किस स्तर पर प्रश्न का ऐसा उत्तर लिखा है। इसे देखने के बाद, शिक्षक ने उसे 5 अंक दिए, उसके उत्तर के लिए नहीं, बल्कि उसके दिमाग के लिए।

वर्चुअल स्पेस में पोस्ट की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पहला सवाल है: "संयुक्त व्यंजन क्या है?" छात्र ने उत्तर दिया: यह मटर पनीर और सब्जियों का मिश्रण है। उसके बाद भूतकाल क्या है? पूछे जाने पर छात्र ने लिखा: "जब भूत हमारे काल के रूप में प्रकट होता है, तो उसे भूतकाल कहा जाता है।

" तीसरे प्रश्न में पूछा गया कि बहुवचन क्या होता है तो उत्तर था- जो बहू अपने ससुराल की वचन  मानती है, वह बहुवचन कहलाती है।इसे इंस्टाग्राम पर अकाउंट n2154j से शेयर किया गया है. इसे 17 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और कमेंट किया है|