भिलाई के जे. भागवत ने हांगकांग में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में देश के लिए जीता कांस्य पदक....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जे भागवत ने 5 से 11 मई तक हांगकांग में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में भारत का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़े भिलाई में हुआ हादसा , दो महिला पुलिसकर्मी को कार ने मारी टक्कर , दोनों की हालत गंभीर , कार के परखच्चे उड़ गए हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़ फरार...

 उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 66 किग्रा समूह में कुल 522.5 किलोग्राम वजन (स्क्वाट 190 किलोग्राम, बेंच प्रेस 137.5 किलोग्राम, डेडलिफ्ट- 195 किग्रा) को सफलतापूर्वक उठाया और भारत के लिए कांस्य पदक जीता।  बता दें कि भागवत राव BSP टीम के वार्ड पावरलिफ्टर है|

 जिनके द्वारा कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं और छत्तीसगढ़ सहित बीएसपी का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo