भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस रानू साहू के छोटे भाई पीयूष साहू को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है. आज ईओडब्ल्यू की टीम ने पीयूष को गरियाबंद जिले के पांडुका स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईओडब्ल्यू की पीयूष पर पिछले चार दिनों से नजर थी। इसकी जानकारी पीयूष को लग गई थी लेकिन आज शाम करीब 5:30 बजे जब पीयूष अपने घर पहुंचे तो EOW की टीम आ धमकी.
जब ईओडब्ल्यू की टीम ने रानू साहू के घर को घेरा तो पीयूष दीवार फांदकर घर के पीछे भाग गया। टीम भी उसके पीछे दौड़ती रही| 30 मिनट तक पीछा करने के बाद टीम ने पीयूष को गिरफ्तार कर लिया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

