दुर्ग बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार की हत्या , अज्ञात आरोपियों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ,ईलाज के दौरान मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार मंत्री यादव (45) की मंगलवार को हत्या कर दी गई। कोतवाली थाने के पास अज्ञात आरोपियों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ठेकेदार को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही एसीसीयू की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई. फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन आशंका है कि यह घटना लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के कारण हुई है.

ठेकेदारी मंत्री यादव की हत्या की जानकारी मिलते ही पचरी पारा से भारी भीड़ देर शाम जिला अस्पताल के बाहर जमा हो गयी. कुछ महीने पहले मंत्री यादव के परिवार का दुर्ग के पूर्व पार्षद से विवाद हुआ था|जिसके बाद पूर्व पार्षद को जेल जाना पड़ा था और जेल से छूटने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश पोस्ट किए थे|

 इस घटना से दुर्ग में तनाव की आशंका बढ़ गयी. इसलिए, दुर्ग पुलिस अपराध शाखा ने आरोपियों की सक्रिय रूप से तलाश शुरू कर दी है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo