भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक युवक द्वारा अपने ससुर को गोली मारने का मामला सामने आया था | जिसके बाद युवक फरार चल रहा था | आखिरकार युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बता दे की युवक ने अपनी पत्नी के मायके में रहने से नाराज होकर अपने ससुराल पहुंचा था और झगड़ा के बीच में उसने पिस्टल से ससुर को गोली मारकर वह भाग गया।
घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही. आखिरकार पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक कारतूस का खोखा बरामद किया है. आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 34 एवं आर्म्स एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है|
गौरतलब है कि 25 अप्रैल 2024 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चेहरे पर गोली लगी है जिसे सुपेला के लाल बहादुर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तुरंत सुपेला के सरकारी अस्पताल पहुंची. इधर पता चला कि घायल ससुर ओमप्रकाश को स्पर्श हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
स्पर्श अस्पताल पहुंचने के बाद घायल ओमप्रकाश ने बताया कि उसका दामाद चंद्रभूषण सिंह शराब पीने का आदी था. जो आए दिन उनकी बेटी से विवाद करता है। इस वजह से उनकी बेटी अपनी मां के घर में रहने आ गयी थी| घटना वाले दिन आरोपी चंद्रभूषण सिंह अपने दोस्त रोशन निषाद के साथ अपनी पत्नी को घर लेने आया था साथ में वह वह पिस्टल भी लेकर यहां आया था. जब बहस हुई तो उन्होंने उसके चेहरे पर गोली मार दी और दोनों वहां से भाग गए।
शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस दौरान घटना के एक आरोपी रौशन निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि मुख्य आरोपी चंद्रभूषण सिंह की तलाश की जा रही थी इसी बीच मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी चंद्रभूषण सिंह मुरमुंदा गांव के एक फार्म हाउस में छिपा हुआ है|
जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस की एक टीम मुरमुदा स्थित फार्म हाउस पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया साथ ही घटना में उपयुक्त पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

