ब्रेकिंग : रायपुर में एक ढाबे में लगी आग , किचन में विस्फोट होने के बाद आग पुरे ढाबे में फैलने लगी ,एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एक ढाबे में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने ढाबे के एक हिस्से को आग ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. कथित तौर पर रसोई में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई और उसके बाद तेज लपटें उठने लगीं। आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट किचन में रखे सिलेंडर से हुई होगी|


यह भी पढ़े पिता ने अपनी जीवित बेटी का करवाया मृत्यु भोज , शोक पत्र में लिखवाया - नरकगामी आत्मा को शांति मिले, बाल मुंडवाए , सभी रिश्तेदार हुए शामिल , जानिए क्या है मामला....

जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध रिंग रोड पर काका दा ढाबा है। यहां गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे अचानक ढाबे की रसोई से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग की लपटें पूरे रेस्टोरेंट में फैल गईं. बताया जा रहा है कि उस वक्त ढाबे में स्टाफ के अलावा कई और ग्राहक भी मौजूद थे.

आग लगने के बाद कर्मचारियों ने पहले तो आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के परिणामस्वरूप किसी के हताहत होने की खबर नहीं है| अमानाका थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है|