भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पिछले वर्षों की तरह, छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन बीएसपी के खेल, संस्कृति और नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा किया जा रहा है। भाग लेने के लिए पंजीकरण 11 मई से प्रारम्भ हो चूका है| कुछ स्पोर्ट की ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी है|
ग्रीष्मकालीन खेल तैयारी शिविरों की औपचारिक शुरुआत 15 मई के बाद होगी। 2024 ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में शामिल 25 खेलों में प्रशिक्षण विभिन्न खेल सुविधाओं, स्कूल हॉल और खेल के मैदानों में प्रदान किया जाता है।
इन 25 खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉल बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कराटे, जूडो, पावरलिफ्टिंग, कबड्डी, टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, योग, साइकिल पोलो और तलवारबाजी, जिमनास्टिक नेटबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती आदि शामिल हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा है। खिलाड़ियों का पंजीकरण 11 से 15 मई 2024 तक प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक सभी संबंधित खेल तक किया जायेगा | सेक्टर 1 क्रिकेट ग्राउंड में 65 लड़कों और 10 लड़कियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है जहां बच्चों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
सेक्टर 4 जिम्नास्टिक स्टेडियम में 31 छात्र, सेक्टर 2 नेटबॉल कोर्ट में भिलाई स्कूल में 20 लड़के और 10 लड़कियां, पावर जिम सेक्टर 6 इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में पावरलिफ्टिंग प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। जयंती स्टेडियम एवं आईटीआई खुर्सीपार एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

