दुर्ग : मतदान केंद्रों के अन्दर वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मिडिया में पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है जिन्होंने मतदान केंद्र पर प्रक्रिया को फिल्माया और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।  भारतीय दंड संहिता के धारा 171 ग के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है|

यह भी पढ़े - भिलाई : 7 पन्नों को सुसाइड नोट लिखकर पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या , पत्नी से थी अनबन इसलिए तलाक का चल रहा था केस , बच्चो से नहीं मिलने देती थी पत्नी, तनाव में लगाया मौत को गले...

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है| गौरतलब हैं कि मतदान केंद्रों पर वीडियो और फोटोग्राफी प्रतिबंधित थी। फिर भी अज्ञात लोगों द्वारा इसकी फोटो खींची और वीडियो भी बनाया। बाद में इसे विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया।

ये अकाउंट राजनीतिक दल के नेताओं और उम्मीदवारों के प्रशंसकों की ओर से बनाए गए हैं। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामला दर्ज किये हैं। पोस्ट को करीब 7 अकाउंट से शेयर किया गया था | मतदान प्रक्रिया के दौरान ईवीएम माध्यम द्वारा वीवी पैट की स्लिप का विडियो बनाया गया था |

यह भी पढ़े - CG : बंद कमरे के पीछे अपनी हवस मिटाता था तांत्रिक , कई सालो से महिलाओं और बच्चियों को बना रहा था शिकार...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo