भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 24 साल के डेटा एंट्री का कार्य करने वाली लड़की और रील बनाने की शौकीन मोनिका एचएम नाम की लड़की को केंगेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|बता दे की 10 मई 2024 को मोनिका ने अपनी 36 वर्षीय मकान मालकिन दिव्या की चेन चुरकर उसका गला घोंट दिया। घटना के वक्त घर पर केवल मृतक दिव्या और उसका दो साल का बच्चा था। मोनिका चिक्काबल्लापुरा जिले के चिंतामणि में रहती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मोनिका ने लग्जरी चीजों और पार्टियों पर जमकर खर्च किया। नतीजा यह हुआ कि उन पर 8 लाख रुपए का कर्ज हो गया। यहाँ तक उसने अपने प्रेमी के लिए सामान ढोने के लिए एक गाड़ी भी खरीदी। कर्ज पटाने के लिए उसने दिव्या मकान मालकिन के गले में सोने की चेन देखी और उसे छीनना चाहा। इसके लिए उन्होंने दिव्या की हत्या की योजना बनाई और फिर सोने की चेन ले ली।
मोनिका पिछले दो-तीन महीने से कॉन्सांड्रा स्थित दिव्या के घर में किराए से रह रही थी| वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। कुछ समय पहले उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी थी. उसका बॉयफ्रेंड ड्राइवर है| वह अक्सर मोनिका से मिलने आता जाता था। उसने मकान मालिक को अपने प्रेमी का परिचय अपने पति के रूप में कराया।
मृतका के पति गुरुमूर्ति 39 वर्षीय पति केंगेरी के शिवनपाल्या में एक सैलून के मालिक हैं। जब दिव्या की हत्या हुई तो वह काम पर गए हुए थे। घर पर दिव्या और उसका दो साल का बच्चा था। हत्या के बाद मोनिका ने दिव्या की 36 ग्राम सोने की चेन ले ली और उसे एक स्थानीय साहूकार के पास गिरवी रख दिया। गुरुमूर्ति ने यह घर चार महीने पहले ही बनाया था।
मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मोनिका से पूछताछ भी की| हालांकि, उसने कई कहानियां सुनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की| उस पर शक होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की| आखिरकार उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मोनिका सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और रील बनाने की शौक़ीन थी| वह हमेशा घुमती फिरती मौज-मस्ती करती थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक गाड़ी भी खरीदी थी|कुछ दिन पहेले उसने अपनी जॉब छोड़ दी थी तथा कर्ज का बोझ उस पर बढ़ गया था |
जबकि मृतका के पति गुरुमूर्ति अपने परिवार के साथ घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। मोनिका पहली मंजिल पर रहती थी. जब दिव्या की हत्या हुई तब वह किचन में खाना बना रही थी. उसी समय, मोनिका पीछे से आई, उसने अपने कपड़ों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रस्सी को उसके गले में डाल दिया और उसे कस कर खींच लिया।जिससे उसकी मौत हो गयी|

