घरेलु खर्च को लेकर पति पत्नी में हो रहा था विवाद , पति ने कहा मर जाओ और पत्नी ने नाराज होकर कर ली आत्महत्या ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के नालन्दा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नालंदा जिले के गोकुलपुर थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव में एक महिला ने अपने पति की बातों से गुस्सा होकर आत्महत्या कर ली| इस घटना से पहले इस महिला की अपने पति से घरेलू खर्च को लेकर मोबाइल के जरिए बहस हुई थी. पीड़िता की पहचान जसमती देवी पति कलेंद्र कुमार के रूप में की गई है|


यह भी पढ़े वहशी पत्नी की हैवानियत ,पति को बेहोश कर हाथ पैर बाँधा फिर सिगरेट पीते हुए पति के निजी अंगो को सिगरेट से दागा , 7 महीने पहले की है लव मैरिज....

मृतका के भाई हरिदई प्रसाद के मुताबिक कि घटना के बाद उन्हें बहन के ससुराल वालो ने घटना की सूचना दी कि जसमती देवी ने आत्महत्या कर ली है| उसने अपने पति से घर की आर्थिक स्थिति के बारे में चर्चा की और चर्चा के दौरान घरेलु खर्च को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया |जब भाई अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन की हालत गंभीर है।

 कुछ देर बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का पति राज्य में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. इस घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई. जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिवार को सौंप दिया|

यह भी पढ़े दुर्ग ग्रामीण की पूर्व विधायक की बहन पर बहू ने लगाया गंभीर आरोप , कहा - सास ससुर और पति ने मारपीट कर घर से निकाला , मामला दर्ज...