भिलाई में स्कूटी सवार और बाइक की हुई टक्कर, गाड़ी की गति को नियंत्रित नही कर पायी महिला और हो गया हादसा ,स्कूटी सवार महिला की हालत गंभीर....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,शहर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह सेंट्रल एवेन्यू रोड पर एक दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना सुबह करीब 8:30 बजे सेक्टर 6 ग्लोब चौक के पास हुई| 


महिला अपनी एक्टिवा से ब्रह्मकुमारी-7 सेक्टर से रिसाली की ओर जा रही थी। जहाँ ग्लोब चौक के पास एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी  हादसे के बाद वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गयी|

एक्टिवा सवार महिला का नाम उर्मिला बताया जा रहा है| महिला की गाड़ी की गति तेज थी जिस वजह से वह नियंत्रण से बाहर हो गई और मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे महिला सड़क के किनारे बेहोश हो गई। इस दौरान लोग इकट्ठा हो गए और 108 को फोन किया। 

यह भी पढ़े दुर्ग: शराब कोचिये की शिकायत करना पिता पुत्र पर पड़ी भारी , पिता-पुत्र पर पथराव कर घायल किया , न्याय की गुहार लेकर एसपी के पास पहुंचे.....

एंबुलेंस आने में देरी होती देख किसी ने निजी गाड़ी से घायल महिला को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल पहुंचाया। इस महिला को चंदूलाल अस्पताल में भर्ती नहीं किये जाने पर स्पर्श अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है|  घटना में महिला के सिर पर गम्भीर चोट लगने की वजह से काफी खून बह चूका है| घटना की जानकारी मिलने के बाद भिलाई नगर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है|