भिलाई ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता के हत्यारे भिलाई से गिरफ्तार , नारायणपुर में गोली मारकर की थी हत्या...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या के मामले में भिलाई से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया| घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागकर दुर्ग जिले में आकर छिपे हुए थे| एसीसीयू टीम की मदद से नारायणपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है| बताया जा रहा है कि इसमें एक आरोपी की भूमिका अहम है| पुलिस द्वारा छह से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया हैं।


गौरतलब है की सोमवार शाम नारायणपुर में घर के बाहर टहलने निकले कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी|यह भी बात सामने आई है की जिस वक़्त उन्हें गोली मारी गयी थी उस समय बिजली गुल थी | हालाँकि यह बात स्पष्ट नहीं है की बिजली अपने आप गुल हुई थी या यह हमलावरों के योजना थी| बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं जिनसे उनकी मौत हो गयी थी| कांग्रेस नेता का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया|

यह भी पढ़े -भिलाई : पॉवरहाउस में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला , युवक को गंभीर चोटे...

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर पुलिस ने दुर्ग क्राइम स्क्वॉड की मदद से बुधवार सुबह भिलाई के SEC -9 और SEC -7 में छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है| पुलिस आरोपियों को पकड़कर नारायणपुर ले गयी| इस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश जारी है|

यह भी पढ़े सनकी पड़ोसी की करतूत ,आपसी विवाद में 3 महीने की बच्ची को मारी गोली , इसके पहले 2 दफा परिवार पर चल चुकी है गोली....

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नारायणपुर पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| अन्य आरोपियों की तलाश जारी है| हत्याकांड का मास्टरमाइंड पुलिस की पहुंच से बाहर है. हालांकि एएसपी प्रभात कुमार का दावा है कि वह जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करेंगे|

यह भी पढ़े विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन की कल शाम अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती , पिछले 24 घंटे से अचेत स्तिथि में...

बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब तक राज्य के छह जिलों में छापेमारी की है| इनमें नारायणपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, जगदलपुर, कोंडागांव और दुर्ग शामिल हैं। वहीं इस घटना में 12 आरोपियों के शामिल होने का संदेह है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo