लॉकअप में जीजा साली ने की आत्महत्या , दोनों ने करली थी शादी , पूछताछ के लिए थाने लाया गया था , आक्रोशित भीड़ ने थाने में लगा दी आग...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अररिया: बिहार के अररिया जिले के एक थाने में जीजा साली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला ताराबाड़ी थाने से जुड़ा है| इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण भीड़ मौके पर पहुंची और थाने में आग लगा दी. बताया जाता है कि जीजा-साली एक दूसरे से प्यार करते थे| जबकि साली नाबालिग थी| आरोप है कि जीजा ने नाबालिग साली से शादी कर ली थी| फिर पुलिस इन दोनों लोगों को थाने ले गई|


उपलब्ध जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार देर शाम की है और जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही इलाके के कई लोग थाने पहुंच गये और पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे. इस दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया. ग्रामीणों के पथराव से एसडीपीओ रामकर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है|


ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के खवासपुर पंचायत की एक नाबालिग लड़की ने अपने ही बहन के पति के साथ शादी कर ली थी| पुलिस जीजा-साली को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जबकि आरोपी जीजा की पहली शादी डेढ़ साल पहले मुस्कान से हुई थी। धीरे धीरे जीजा साली दोनों एक दुसरे से प्यार करने लगे | 

आरोपी युवक अपनी पत्नी की उपेक्षा करने लगे | धीरे धीरे यह बात घर में भी पता चल गयी | फिर एक दिन आरोपी ने अपनी नाबालिग साली से शादी कर ली और वे एक साथ रहने लगे।जिसके बाद मामले की पुलिस में शिकायत की गयी थी| पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया था | जहाँ पुलिस लॉकअप में दोनों ने सुसाइड कर लिया |

मौके पर मौजूद डीआईजी विकास कुमार ने कहा कि आत्मरक्षा में चार से पांच गोलियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और कुछ लोग हिरासत में हैं। डीआइजी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी गठित की गयी है, जो जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी| तीन लोगो की घायल होने की खबर भी सामने आई है| हालाँकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है,  घायलों को अस्पताल ले जाया गया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo