CG : युवक ने लिव इन पार्टनर की पत्थर से कुचलकर की हत्या , महिला की 8 महीने की बेटी भी है ,घटना के बाद आरोपी फरार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के बलौदाबाजार के लोहिया नगर से सनसनीखेज मामला सामने आया हिया |जहाँ एक युवक द्वारा एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है| जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले अपनी लिव इन पार्टनर को लात-घूंसों से पीटा। 


यह भी पढ़े -CG : एक और बेटी दहेज़ की भेंट चढ़ गयी, नवविवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को कुंए में फेंका फिर लड़की के मायके में कहा आपकी बेटी किसी लड़के के साथ भाग गयी है , तथ्य छुपाने पुरे घर पर छिड़का इत्र , पति और ससुर फरार..

फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई और उसके शव को घर से बाहर खींचकर नाली में फेंक दिया| घटना के बाद आरोपी फरार हो गया| पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है आरोपि की तलाश में जुट चुकी है|

घटना कथित तौर पर रात करीब साढ़े आठ बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फिलहाल यह अज्ञात है कि घटना क्यों घटी। घटना के बाद आरोपी विनय दुबे फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है|

यह भी पढ़े - भिलाई : बेटे से मिलने ससुराल गए युवक को पत्नी के मायकेवालों ने जमकर पीटा अस्पताल में हो गयी मौत , ससुराल वालो का कहना है की उन्हें फंसाया जा रहा है, वीडियो रिकार्डिंग के बीच हुआ पोस्टमॉर्टम.....

 मृतिका सरस्वती कुर्रे की आठ माह की बेटी भी है | माँ के गुजर जाने से बच्ची के सिर से माँ का साया हट गया |आपको बता दें कि कल रात भाटापारा में भी एक अन्य घटना में   व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo