भिलाई में भाभी के साथ शराबी युवक ने किया विवाद फिर गुस्से में आकर बड़े भाई की गाड़ी में लगा दी आग , मामला दर्ज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में नशे की लत के कारण एक युवक ने अपनी भाभी से गाली-गलौज की और फिर अपने भाई की मोटरसाइकिल में आग लगा दी|


जानकारी के अनुसार भिलाई के पॉवर हाउस सुभाष नगर निवासी अनिल बघेल ने छावनी थाने में बताया कि उसका छोटा भाई सुनील 16 तारीख की रात करीब 9 बजे शराब पीकर घर आया और दोनों में विवाद होने लगा और अनिल की पत्नी को गालियाँ देते हुए उससे विवाद करने लगा | 

अनिल ने उसे चुप रहने के लिए मनाने की कोशिश की। हालांकि, सुनील अधिक शराब पीकर घर लौटा और आधी रात के बाद घर के सामने खड़ी अनिल की पल्सर बाइक में आग लगा दी।

अनिल को उसने जान से मारने की धमकी भी दी| आस पास के कुछ लोग घटना के समय वहां मौजूद थे | पुलिस ने धारा 294, 506 और 435 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी सुनील  के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo