भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट में रात 1 बजे एसएमएस 3 लेडल में पंचर होने से आग लग गई। सूचना मिलते ही बीएसपी की फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालाँकि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कहा जा रहा है की बीएसपी प्रबंधन को लाखों का नुकसान हुआ है|
विशेषज्ञों के मुताबिक लेडल पंचर होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस दफा में बड़ी संख्या में लेडल बाहर आ गए और आग लग गई। फिलहाल लेडल से कचरा हटाने की प्रक्रिया चल रही हैं। इसके बाद बीएसपी प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दे की हादसे की जानकारी पाते ही बीएसपी अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और आग बुझा दी। करीब तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 से 5 बजे के बीच आग पर काबू पा लिया गया. बताया गया है कि सूचना मिलते ही फैक्ट्री के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे | सीआईएसएफ की टीमों ने भी सुरक्षा घेरा बनाकर मामले को संभाला |सौभाग्य से इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

