भिलाई : BSP में ठेका मजदूर की मौत पर परिवार का हंगामा , 9 लाख मुआवजे देने की बात पर परिजन माने....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र sec - 9 अस्पताल में निर्माणाधीन पंप हाउस में ठेका मजदूर की मौत के बाद शोकाकुल परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति देने की बात पर अड़े रहे | काफी हंगामे के बाद ठेका कंपनी के 9 लाख रूपये मुआवजे की बात पर सहमति बनी। लाल बहादुर सिंह एसएमएस-2 स्थित ब्रेथवेट कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में ठेका श्रमिक थे|

बता दे की एसएमएस 2 में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद भी उन्हें 6 मई की शाम को sec -9 अस्पताल के क्षेत्र में निर्माणाधीन पंप हाउस का दौरा करने के लिए भेजा गया था। कंपनी जीडी माइक्रोफ़ोनिक्स का वहां कार्य चल रहा था| 20 फीट ऊंचाई से इसी दौरान 6 फीट की एक भारी पैनल लाल बहादुर के सिर पर गिर गई | जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित परिवार इस बात से नाराज था कि बीएसपी प्रबंधन और ठेकेदार कंपनी अभी भी पीड़ित परिवार के प्रति उदासीन है|घटना के बाद 8 मई को पीड़ित परिवार के साथ कई लोग सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे| उन्होंने शव को लेने से मना करते हुए वहीं प्रदर्शन शुरू किया| इसकी जानकारी मिलते ही बीएसपी पदाधिकारी उन्हें मनाने पहुंचे. लेकिन ठेका कंपनी के प्रबंध निदेशक वहां नहीं थे. इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया|

मामला नहीं सुलझने पर सीएसपी के सत्य प्रकाश तिवारी ने ठेकेदारों, ठेका यूनियनों, बीएसपी पदाधिकारियों व परिजनों को साथ बुलाया। जिसके बाद ठेका कंपनी पाल इंजीनियरिंग कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी ने मृतक के परिवार को कुल 9 लाख रुपये देने की बात कही |जिसके बाद परिवार सहमत होकर घर लौटे| आज ये परिवार लाल बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार करेगा|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo