भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलरामपुर, जांजगीर-चांपा में 12 वी छात्रा ने परिणाम के बाद खुदख़ुशी कर ली | जिसके बाद अब 10वीं की परीक्षा में पूरक आने से तनाव में आकर एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक छात्रा कस्तूरबा ने छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पुरूषोत्तमपुर की है। गांव में रहने वाले मनोज सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कस्तूरबा हॉस्टल में रहकर 10 वी की पढ़ाई कर रही थी| कल 10वीं का रिजल्ट देखकर वह तनाव में आ गयी|
हमने उसे समझाया कि यह कोई चिंता की बात नहीं है, सिर्फ पूरक है | आज सुबह उसने सभी से अच्छे से बात की और कुछ काम भी किया, लेकिन जैसे ही हम काम पर निकले तो वह दूसरे कमरे में चली गयी और फांसी लगा ली|इस तरह की घटना चिंता का विषय है | बच्चे परीक्षा परिणामो को अपने ऊपर हावी होने न दे यह केवल एक परीक्षा है | रिजल्ट से ज्यादा उनकी जिंदगी कही ज्यादा कीमती है | माता पिता की जिम्मेदारी है की बच्चे को तनाव मुक्त रखे उनमे आत्मविश्वास जगाये |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

