ब्रेकिंग : CG में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , 12 नक्सली मारे गए , 1200 जवानों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के बड़े लीडरों को घेरा , मुठभेड़ जारी...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है| जहां बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच संघर्ष चल रहा है. गंगालूर जिले में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया. नक्सलियों के शव भी बरामद किये गये|


यह भी पढ़े -गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने कर्ज में दब गया युवक , 3 गुना रकम देने के बाद भी पैसो के लिए करते थे प्रताड़ित , तंग आकर युवक ने की आत्महत्या...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े नक्सली मौजूद हैं, जो सुरक्षा बलों से घिरे हुए हैं और दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। दरअसल, सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी और कट्टर नक्सली कमांडर लिंगा और पापाराव समेत प्रमुख नक्सली नेता पीडिया जंगल में इकट्ठा हो रहे हैं|

यह भी पढ़े पति नशीला पदार्थ खिलाकर ससुर , देवर और बाहरी आदमियों से करवाता था पत्नी का रेप , विरोध करने पर धारदार हथियार से मारने की कोशिश की , घायल अवस्था में महिला ने थाने पहुँच शिकायत दर्ज करवाई...

इस नक्सली समिति में डीकेएसजेडसी, डीवीसीएम और एसीएम कैडर के प्रमुख नक्सली नेता शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले से सशस्त्र बलों ने संयुक्त अभियान चलाया. पीडिया जंगल मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली मारे गये हैं| अभी भी मुठभेड़ जारी है|

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन समेत 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर लिया है. इस इलाके में नक्सली बुरी तरह फंस चुके है| उनमें से कुछ को हमले में गोली भी लगी है| हालाँकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo