CG ब्रेकिंग : 12 वी के छात्र को घर में अकेला पाकर कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट , आरोपी अज्ञात , जांच में जुटी पुलिस...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में एक छात्र की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है. शुक्रवार की सुबह अमलीडीह में एक 18 वर्षीय छात्र की उसके घर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या उस वक्त घटित हुई जब घटना के वक्त छात्र घर पर अकेला था। 


यह भी पढ़ेभिलाई : फर्जी तरीके से लड़ा नगर निगम चुनाव , हाईकोर्ट के आदेश पर पार्षद को किया गया बर्खास्त....

जब मृतक की छोटी बहन घर आई तो उसने अपने भाई को खून से लथपथ पाया। जिसके बाद आस पास के लोगों ने छात्र के पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय छात्र देवप्रकाश वर्मा की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर की गई है. शुक्रवार को वह घर पर अकेला था। उसके माता-पिता काम पर थे। बड़ी बहन मधु मनरेगा में अपनी उपस्थिति दिलवाने गयी थी|जबकि छोटी बहन माया नहाने गयी थी। 

जब माया नहाकर घर आई तो देवप्रकाश लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ा था। इसके बाद उसने आस पास के लोगो को इसकी जानकारी दी फिर मृतक के पिता को जानकारी मिली | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार ने कहा, देव प्रकाश ने हाल ही में अपना 12वां का एग्जाम दिया था। इस छात्र की हत्या किसने और क्यों की, यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू की कर दी है

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW