CG ब्रेकिंग : जवानों से भरी बस पेड़ से टकराई 17 घायल , 4 गंभीर रूप से घायल , मतदान केंद्र का दौरा कर वापस लौटते वक़्त हुआ हादसा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान किया जाना है| सभी सीटों पर मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. धरमजयगढ़ के छूही पहाड़ स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस आज चाल्हा गांव के पास कामोसीन डांड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। 


यह भी पढ़े 14 साल के बाद लड़कियों की रेप के बाद मर्डर करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार , डीएनए टेस्ट से पकड़ा गया आरोपी....

बस में कुल मिलाकर 32 जवान सवार थे. दुर्घटना के परिणामस्वरूप, 17 सैनिक घायल हो गए। 13 जवानों को मामूली चोटें आईं, जिनका धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीँ चार जवानों की हालत गंभीर है जिन्हें  बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है|

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त दिव्यांग पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए बस से रवाना हुए. वह सुदूर पहाड़ी जिले धरमजयगढ़ के छूखी पहाड़ मतदान केंद्र का दौरा कर लौट रहे थे. वापस लौटते समय चाल्हा गांव के पास कमोसिन डांडा के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक हादसे में बस में सवार 17 जवान घायल हुए हैं, जिनमें से 4 जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है| बाकी 13 जवानों को मामूली खरोंचें और चोटें आईं, जिनका इलाज धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW