CG : शादी की पहली रात चकमा देकर भाग गयी लुटेरी दुल्हन , 2 लाख रूपये देकर लड़के वालो ने की थी शादी , जानिए क्या है मामला....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग , सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अमझर में एक दूल्हे के साथ हुए धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लड़के ने लड़की के रिश्तेदारों को 2 लाख रुपये देकर शादी की लेकिन गोल्डन नाइट के दौरान ही दुल्हन उसे धोखा देकर भाग गई। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की|


यह भी पढ़े -CG: दुर्ग भिलाई सहित पुरे छग में ड्रग्स सप्लाई करने वाले प्रोफेसर गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार , दिल्ली से रेल मार्ग द्वारा लायी जाती थी ड्रग्स , खरीदार बनकर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार.....

दरअसल, युवक ने 21 मई को मंदिर में शादी की और उसी रात जब परिवार के लोग सो रहे थे तो मौका देखकर दुल्हन वहां से भाग गई| कुछ घंटों बाद जब दूल्हा उठा तो सच्चाई जानकर हैरान रह गया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अमझर भद्रीडिपा का है|

युवक केशव प्रसाद पटेल ने जलगलपारा, पटनागढ़, ओडिशा के एक अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया। जिसके बाद उसने अपनी परिचित पूजा पटेल की फोटो भेजी और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा|

 जब युवक को लड़की पसंद आ गई तो लड़की के परिजनों ने मंदिर में शादी करने की बात कही और खर्च के लिए दो लाख रुपये नकद ले लिए। 21 मई 2024 को सरायपाली थाना क्षेत्र के अर्जुंदा गांव के दुर्गा मंदिर में लड़के और लड़की ने शादी करवाई गयी| फिर युवक दुल्हन को अपने घर ले गया।

रात में जब दूल्हा कमरे में सो रहा था तो मौका देखकर दुल्हन भाग गई। रात करीब एक बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो उन्होंने अपनी दुल्हन को अपने कमरे में नहीं पाया। जब केशव ने घटना के बारे में अपने परिवार को बताया और फिर बिचौलिए से संपर्क किया तो उसने मोबाइल फोन बंद आने लगा| इसके बाद पीड़ित परिवार को समझ आ गया की उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की| जिसके बाद पुलिस जांच में जुट चुकी है|