भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सेक्स रैकेट का मामला उजागर हुआ हैं। किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा जोरों पर था। जहाँ पुलिस ने उन स्थानों की तलाश कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है|
यह भी पढ़े - भिलाई : तार से कपड़े निकालने के दौरान करंट की चपेट में आई 13 वर्षीय छात्रा की हुई मौत...
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दलाल ,14 लड़कियों और 7 युवकों सहित 22 लोगो को गिरफ्तार किया है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है|
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पता चला था कि सकरी इलाके के अमेरी गोकुलधाम स्थित एक किराए के मकान में देह व्यापार होता है. मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस दस्ते ने घर की तलाशी ली| इस दौरान पुलिस ने एक दलाल समेत 14 लड़कियों और 7 युवकी को गिरफ्तार किया है| बता दे की छापेमारी के दौरान पुलिस को स्थान से 65 हजार 850 रुपये नगद , शराब ,26 मोबाइल , बाइक , दो कार और कई आपत्तिजनक चींजे बरामद की है|
पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. उनका कहना है कि लड़कियां बाहर से पैकेज में आई थीं। डिमांड होने पर दलाल अपने ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था। पुलिस जांच के बाद तथ्य उजागर करेगी|फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|

