CG : सरपंच माँ ने घरेलु विवाद के बाद 3 साल की बच्ची को बीहड़ जंगल में छोड़ा , 4 दिन बाद मिली बच्ची की लाश , शव पर कीड़े लग गए थे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के मुंगेली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है| यहां एक सरपंच मां ने अपनी 3 साल की बेटी को जंगल में छोड़ दिया| घरेलु विवादों के चलते उसने ऐसा किया। यह घटना चार दिन पहले की है|


यह भी पढ़े ब्रेकिंग : CG में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , 12 नक्सली मारे गए , 1200 जवानों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के बड़े लीडरों को घेरा , मुठभेड़ जारी...

 पारिवारिक विवाद के कारण महिला अपने बच्चों को लेकर अपनी मां के घर जाने के लिए निकली और उन्हें घने जंगल में छोड़कर घर लौट आई, लेकिन चार दिनों की गहन खोज के बाद बच्ची का शव मिला। पूरी घटना लोरमी थाना क्षेत्र के खुड़िया चौकी की है|

 यह महिला पटपरहा गांव की सरपंच है|6  मई को महिला का अपने पति से किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह शाम को अपने दो बच्चों, जिनमें एक तीन साल की लड़की और एक साल का लड़का शामिल था, के साथ मायके जाने के लिए निकल गयी| महिला का मायका गोपालपुर एमपी डिंडोरी में है। महिला 5 किलोमीटर पैदल चलकर वापस घर आ गयी और अपनी 3 साल की बेटी को मैलू पहाड़ी में छोड़कर वापस लौट आई।

यह भी पढ़े पति नशीला पदार्थ खिलाकर ससुर , देवर और बाहरी आदमियों से करवाता था पत्नी का रेप , विरोध करने पर धारदार हथियार से मारने की कोशिश की , घायल अवस्था में महिला ने थाने पहुँच शिकायत दर्ज करवाई...

घटना के दूसरे दिन सुबह मृतक बच्ची के पिता ने खुड़िया थाने में घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। पर माँ ने बच्ची को कहाँ छोड़ा था वह ठीक से नहीं बता पा रही थी पुलिस के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर बच्ची नहीं मिली तो पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें बनाईं, लेकिन 9 तारीख की रात को बच्ची का शव उसी जगह पहाड़ की चोटी पर मिला| जहाँ माँ ने उसे छोड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दिया है|

बता दे की लाश 4 दिन पुरानी है |पुलिस ने शव परीक्षण कराया और पाया कि लड़की के शरीर में जंगली जानवरों के कोई निशान नहीं थे. शव पुराना होने के कारण उसमें कीड़े पड़ गए थे।

इस पूरी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया की कैसे एक माँ ने तीन साल की मासूम बच्ची को बीहड़ जंगल में छोड़ दिया, कैसे एक माँ का ममता मर गयी| 

इस घटना में लड़की की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. पुलिस हत्या की आशंका पर भी जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस बच्ची की मां से भी पूछताछ कर रही है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि बच्ची की मौत भूख-प्यास से हुई होगी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo