भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलरामपुर,शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव में मानसिक रोगी पिता ने मुर्गे को मार डालने के बाद अपने चार साल के बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी ने हत्या से पहले किसी की बलि देने की बात कही थी|
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मासूम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| शंकरगढ़ पुलिस के मुताबिक, महुआडीह गांव का कमलेश नगेशिया (26 वर्ष) कई दिनों से पागल होने जैसा व्यवहार कर रहा था।
घटना से पहले उसने अपने परिवार को बताया था कि कोई उसके कान में कुछ कह रहा है और बलि चढ़ाने बोल रहा है. उसकी मानसिक स्थिति को देखकर उसके परिवार ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद पत्नी दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो गयी|
कमलेश का बड़ा भाई भी अपने कमरे में चले गया। देर रात आरोपी ने पहले आंगन में मुर्गे का गला काटा, फिर अपने कमरे में गया और अपने चार साल के बेटे अविनाश को आंगन में ले गया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी| चाकू से गला काट दिया|
सुबह करीब चार बजे उसकी पत्नी उठी तो बगल में सो रहे अविनेश को न देखकर पति से पूछा जिसके बाद उसने आँगन में उसकी बलि देने की बात बताई| फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| मामले में कार्यवाई की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

