भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जशपुर के दुलदुला थाना क्षेत्र की युवती 25 मई को केरल से घर लौटी थी। 26 मई को वह अपने प्रेमी के बुलावे पर पहुंची। रात को दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। अपने दोस्तों को अपनी गर्लफ्रेंड सौपना चाहता था प्रेमी इसलिए उसने योजना बनाई और 27 मई की रात को उसने प्रेमिका को डेम के पास मिलने के लिए बुलाया।
और उसने उसे लेने के लिए दो नाबालिगों सहित तीन दोस्तों को भी आधे रास्ते भेजा | इसके बाद युवती को बांध पर ले जाया गया। जब वह अपने प्रेमी के पास पहुंची तो तीन नाबालिग समेत पांच दोस्तों ने उसके प्रेमी को वहां से भगा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही 17 साल के नाबालिग ने अपने मोबाइल फोन पर गैंग रेप का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. इस मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
27 मई की रात जशपुर के दुलदुला थाने में 20 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मार्च 2022 में काम के लिए केरल गई थी. 25 मई को वह केरल से बस द्वारा अपनी बड़ी मां के घर पहुंची. 26 मई को वह प्रेमी से मुलाकात करने लोरो डोफा गांव बस से पहुंची| वह अपने प्रेमी के अनुरोध पर ही वहां पहुंची थी।
वह रात भर अपने प्रेमी के साथ रही। इस दौरान प्रेमी ने लड़की की सहमति से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 27 मई की रात 7 बजे से 8 बजे के बीच उसके प्रेमी ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल कर उसे गांव के तटबंध पर बुलाया.जहाँ उसके साथ युवक निशुल तिर्की एवं अन्य 3 नाबालिग ने चारों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया |रेप के दौरान आरोपियों ने आपस में बात की और कहा कि वीडियो बना लेते है | जो बाद में काम आएगा.
और 17 साल के नाबालिग ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. सामूहिक दुष्कर्म के बाद वे लड़की को वहीं छोड़कर भाग गये. जब वह रोती हुई जा रही थी, तभी पत्थर के पास छिपे निशुल तिर्की और नाबालिग ने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया|
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी रसेल कुजूर के कहने और प्लानिंग के तहत उसके साथियों ने उसके साथ रेप किया, नहीं तो वह उसे जरूर बचा लेता. लड़की की इस रिपोर्ट के साथ, विशेष पुलिस टीम ने सभी आरोपियों का पता लगाया और उन्हें उसी रात गिरफ्तार कर लिया।

