भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के रामानुगंज रामचन्द्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेरा में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे| उसकी हत्या कर शव को ससुरालवालों ने कुएं में फेंक दिया था।
मृतक विवाहिता के परिवार का दावा है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए मार कर कुएं में फेंक दिया गया. घटना के बाद जब मृतका के परिजन पहुंचे तो गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी. उनके गुस्से को देखते हुए थाने के विभिन्न इलाकों से कई पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया. पुलिस भी मान रही है कि यह घटना हत्या है|
बता दे की झारखंड की रहने वाली पूजा यादव की शादी 2 मई 2023 को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचन्द्रपुर ब्लॉक के चेरा गांव के रहने वाले आशीष यादव से हुई। पूजा के परिवार ने उनकी शादी में 5 लाख कैश और 2 लाख का रुपये का सामान दहेज के तौर पर दिया था। उसके परिवार के मुताबिक, उसका पति उसे दहेज और पैसों को लेकर लगातार परेशान करता था।
थक हारकर उसके माता-पिता ने 7 फरवरी को आशीष को 55 हजार रुपये दिए| इसके बाद भी उसका लालच कम नहीं हुआ| और पत्नी को प्रताडि़त करता था।
परिजनों का आरोप है कि 14 मई की रात 11:30 बजे उसके पति आशीष यादव, ससुर जयप्रकाश यादव, रीता यादव, मनीष यादव और नितेश यादव ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर बेरहमी से प्रहार किया.
इससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद उन्होंने उसके शव को कुएं में फेंक दिया। यह खबर मिलने के बाद माता-पिता झारखंड के डेंडई थाना क्षेत्र के रावलीकला गांव से सुबह 8 बजे चेरा पहुंचे. फिर दोपहर करीब एक बजे शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद डिंडू चौकी में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया है|इस घटना के बाद विवाहिता का पति और ससुर वहां से भाग गये.
जबकि पुलिस का कहना है की PM रिपोर्ट आने के बाद आगे कदम उठाया जायेगा. पहली नजर में यह मामला हत्या का लग रहा है. इस घटना के सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा रही है|
मृतक के परिजनों ने बताया कि रात 12 बजे बेटी के ससुरालवालों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी लड़के के साथ भाग गयी है. इसके बाद सुबह करीब 7 बजे माता-पिता ने अपने जान पहचान वाले महेंद्र गुप्ता को उनके घर भेजा. जब महेंद्र गुप्ता को संदेह हुआ तो वह कुएं के पास गये. यहां पूजा का शव कुएं में देखा गया।
परिवार के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे पूजा को पीटा गया और सिर पर गंभीर चोट मारी गई। इससे काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने शव को कुएं में फेंक दिया। घटना को छुपाने के लिए पूरे घर में परफ्यूम छिड़का गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

