भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के राजनांदगांव जिले के चमाररायटोला गांव में एक शादी में ड्राइ आइस खाने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। चमारराय टोलागांव के निवासी तीन वर्षीय खुशांस साहू अपने माता-पिता के साथ पड़ोस में एक शादी में गया था।
यह भी पढ़े - भिलाई : तार से कपड़े निकालने के दौरान करंट की चपेट में आई 13 वर्षीय छात्रा की हुई मौत...
शादियों में ड्राइ आइस डाली गयी| एंट्री के बाद सभी लोग समारोह स्थल की ओर रवाना हुए। बच्चे बर्तन में सूखी बर्फ से खेलने लगे।इसी बीच बच्चे ने ड्राई आइस को उठाकर खा लिया |जिसकी वजह से बच्चे की मौत हो गयी | परिजनों ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की|
यह भी पढ़े - CG : सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा , दलाल समेत 21 लड़के लड़कियों को पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार...
रिश्तेदारों ने कहा कि शादी में जोड़े के एंट्री के लिए ड्राई आइस को मटकों में डालकर धुआं (स्मोक) किया गया | फिर बर्तनों को हटाए बिना खुला छोड़ दिया गया। इस बीच बच्चे ने उसे बर्फ समझकर खा लिया| कुछ समय बाद खुशांस ने दम तोड़ दिया |
शादी ब्याह में आजकल लोग बढ़ चढ़ कर साज सज्जा डेकोरेशन सभी व्यवस्था करते है साथ ही ऐसी लापरवाही भी करते है जिससे कई बार दर्दनाक स्तिथि का सामना करना पड़ता है | जैसे खुशांस के मामले में हुआ | यदि समय रहते उन मटको को हटा दिया जाता जिनमे ड्राई आईस थी | जिससे आज 3 साल का मासूम जीवित होता |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

