CG : आरक्षक ने अपनी ही रायफल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या करने का किया प्रयास , हालत नाजुक...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़. कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एक पुलिस कर्मी के आरक्षक बेटे ने खुद को गोली मार ली। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला। मामले की जांच जारी है|


यह भी पढ़ेलव , सेक्स और धोखे की कहानी : लव मैरिज के 20 दिन बाद पत्नी को छोड़कर भाग गया पति , विवाह पूर्व लड़की का करवाया 2 बार गर्भपात, लड़की पर युवक के अपहरण का मामला दर्ज....

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर करीब 12 बजे चांदमारी इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी, जब जुटमिल थाने में पदस्थ आरक्षक सन्नी मालाकार ने अपने घर में अपनी ही रायफल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया| जैसे ही लोगो ने गोली की आवाज सुनी इलाके में हड़कंप मच गया. घर के पास भीड़ जमा हो गई|

खून से लथपथ पुलिस आरक्षक को तुरंत मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि आरक्षक सनी फिलहाल एसपी बंगले पर ड्यूटी पर थे. पुलिस आरक्षक के आत्महत्या के प्रयास की जानकारी मिलते ही एस.पी. दिव्यांग पटेल अपने अफसरों के साथ मेट्रो अस्पताल पहुंचे। चूंकि पुलिसकर्मी की हालत बेहद गंभीर है, इसलिए उसे इलाज के लिए राजधानी स्थानांतरित किया गया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo