CG : ड्यूटी के बीच नर्स के साथ छेड़खानी कर कपड़े फाड़े व मारपीट की , क्लिनिक गाड़ी में दवाई वितरित कर रही नर्स के साथ हुई घटना , आरोपी गिरफ्तार ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के बलरामपुर इसी इलाके में एक नर्स के छेड़छाड़ और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है| राजपुर थाना क्षेत्र के भदार ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक की गाड़ी में नर्स का काम करने वाली महिला के साथ एक युवक ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए छेड़खानी की| 


नर्स की इस शिकायत पर राजपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली | मामला दर्ज होने के दौरान ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था. जानकारी के मुताबिक, सीएचसी राजपुर में आरएचओ के पद तैनात नर्स पर अपनी ड्यूटी पर थी | 

नर्स का काम हाट बाजार में मुख्यमंत्री क्लिनिक में जाना, लोगों का इलाज करना और दवाएं वितरित करना है। इसी क्रम में नर्स सेवारी और बादल गांव में दवा बांट रही थी, तभी ब्रह्मदेव नाम के युवक ने उसके साथ छेड़खानी की विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की व  उसके कपड़े भी फाड़ दिये. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo