भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार एक ऐसा ऐप विकसित कर रही है जो मकान मालिकों को किरायेदारों की जानकारी साझा करने के लिए पुलिस स्टेशनों का दौरा करने और दस्तावेज़ भरने की परेशानी से मुक्त कर देगा। ऐप की टेस्टिंग उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने की|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उज्जवल दीपक नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकसित एप की उपयोगिता की टेस्टिंग कर रहे हैं। इस एप में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई सुविधाएं शामिल होंगी।
जनता की सुविधाओं के लिए निर्मित इस ऐप की पायलट परीक्षण आधार पर एक जिले में ट्रायल किया गया है। जिसमे गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक मोबाइल नंबर डायल करने और सॉफ्टवेयर में विवरण की जांच करने के बाद संतुष्टि व्यक्त की।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

