CG : विधायक के पेट्रोल पम्प में कर्मचारी पर चाकू से हमला कर नकदी लूटने का प्रयास , दो आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग बेलतरा विधायक के पेट्रोल पम्प में कर्मचारी पर चाकू से हमला कर नकदी लूटने का प्रयास किया गया। पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है| यह घटना सरकंडेह थाना क्षेत्र में हुई. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सरकंडा में सुभाष चौक के पास पेट्रोल पंप है। 


यह भी पढ़े - लव , सेक्स और धोखे की कहानी : लव मैरिज के 20 दिन बाद पत्नी को छोड़कर भाग गया पति , विवाह पूर्व लड़की का करवाया 2 बार गर्भपात, लड़की पर युवक के अपहरण का मामला दर्ज....

शुक्रवार 10 मई की सुबह करीब 10 बजे माता चौरा पुराना सरकंडा निवासी कान्हा साहू पिता दिलहरण साहू पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवा रहा था। इसी दौरान सुरकंडा के चटर्जी गली निवासी आनंद सप्रे (23) अपने नाबालिग साथी के साथ पेट्रोल भराने के बहाने आया और कर्मचारी से नकदी छीनने लगा।

जब मना करने के बाद वह कर्मचारी से पैसे लूटने में असफल होने लगे तो आरोपी युवक ने कान्हा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. उसने उसकी बांह और कलाई पर वार किया। जब आसपास के लोगों और कर्मचारियों ने लूटपाट और मारपीट देखी तो आरोपी को रोकने के दौड़ पड़े | 

जिसके बाद आरोपी भाग गए। घायल का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने धारा 34,394 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. टीआई द्वारा ने आरोपियों का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई और एक नाबालिग सहित दो लोगों को घेराबंदी करा गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग के पास से एक चाकू जब्त किया गया. दोनों को जेल भेज दिया गया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo