CG : बारात में आये युवक मालगाड़ी की चपेट में आये एक की मौत एक के दोनों पैर कटे , युवक की हालत गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर सो रहे दो बारात में आये युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए | इस घटना में एक युवक की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य युवक के दोनों पैर कट गए जिसे स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


यह भी पढ़े - दुर्ग के युवक की तांदुला नदी पर बने एनीकट में डूबने से मौत ,बेटे को पानी में तैरना सीखा रहा था मृतक , इसी बीच बहाव में जाकर जलकुम्भी में फंस गया....

उक्त मामला घटना सीपत थाने की है|जानकारी के मुताबिक, सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमा नगोई में सूर्यवंशी परिवार की घर की शादी थी। गुरुवार के दिन बारात यहां से सीपत जिले के अमरनाला गांव के लिए निकली. जब बारात गांव के सूर्यवंशी परिवार में पहुंची तो बारात का स्वागत कर उन्हें भोजन कराया गया, जिसके बाद अधिकांश बाराती अपने गांव लौट गए।

इस दौरान शादी समारोह के दौरान बारात के कुछ लोग गांव में ही रुक गए | इनमें अरुण खरे (30) और शिवा सोनी (28) भी शामिल थे। खाना खाने के बाद दोनों युवक देर रात गांव से पैदल चलकर एनटीपीसी जाने के लिए रेलवे लाइन के पास पहुंचे और रेलवे लाइन पर ही सो गए। फिर सुबह 3 बजे एक मालगाड़ी पटरी पर आई और दो युवक इसकी चपेट में आ गए।

इस घटना में अरुण खरे की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई व  शिव सोनी के दोनों पैर काटकर अलग हो गए | इस घटना के बाद वह घायल होकर वहीं पड़ा रहा और चिल्लाता रहा. उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़े - महिला डॉक्टर अपने दो प्रेमियों के साथ होटल के रूम में रंगे हाथो पकड़ी गयी , डॉ. पति ने की महिला सहित प्रेमियों की पिटाई , VIDEO देखे .....

सूचना मिलते ही पुलिस समेत एनटीपीसी स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं, मृतक अरुण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo