भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जशपुर, छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है| इस बीच जशपुर जिले के सुरगजा लोकसभा क्षेत्र से परेशान करने वाली खबर सामने आई है| यहां वोट देने आए एक बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई| बताया जाता है कि मरने वाले बुजुर्ग का नाम तारसियुस टोपो था|
घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे| यह पूरा मामला जामटोली मतदान केंद्र क्रमांक 303 की है| हालाँकि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है | हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सात लोकसभा सीटों - रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्गा, जांजगीर चांपा और सरगुजा - के लिए तीसरे चरण का मतदान होगा।
सुबह 11 बजे तक 29.90 फीसदी वोट पड़ चुके थे| तीसरे चरण में 82,000 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है| लेकिन खास बात यह थी कि पहली बार राज्य में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स भी चुनाव ड्यूटी पर है|