भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर पुलिस द्वारा रविवार को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग तथा अमन साहू गैंग के चार शूटरो को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के हैं। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और अमन साहू गिरोह के गुर्गो की गिरफ्तारी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ी टिप्पणी की है|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा : आरोपी चाहे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के हों या फॉरेंस बिश्नोई गिरोह के ठोका जाएगा भैया |गिरफ्तार किये गये आरोपियों का कारोबार भले ही झारखंड में हो, लेकिन जिनको ये निशाना बनाने आये थे वे यहीं के निवासी हैं| इसलिए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ पुलिस की है।"
बता दे की 27 मई को पकड़े गए गिरोह के लोग एक कोयला कारोबारी की हत्या करने के इरादे से रायपुर आये थे| रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर टीम ने रविवार को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और झारखंड अमन साहू गैंग के चार शूटरो को गिरफ्तार किया है|
आरोपियों ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के दो बड़े कोयला व्यापारियों की हत्या की साजिश रची थी. दस दिन के रेकी के बाद 27 मई को हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बनाई गई. इसी के चलते तीन हथियारबंद लोग रायपुर पहुंचे थे और जल्द ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही राजस्थान से एक शूटर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस आरोपियों को 2 जून तक पूछताछ के लिए रिमांड में रखी हुई है|

