भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक 36 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की घटना के बाद महिला के घरवालो ने भिलाई नगर पुलिस स्टेशन पर बवाल करना शुरू कर दिया| मिडिया में प्रकशित खबर के मुताबिक एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर उनकी 13 साल की लड़की का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया। जिसके बाद महिला ने शर्म के मारे फाँसी लगा ली।
मृतक के माता-पिता के अनुसार, उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे| भिलाई नगर सीएसपी से इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई | जिसमे बताया गया की मौत से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया था और उसके निजी अंगों पर चोट के निशान थे। इसलिए आशंका है कि हत्या के बाद उसे फांसी पर लटकाया गया हो|
यह भी पढ़े - अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे तो तंग हाल पति ने पत्नी के शव को बोरे में भरकर फेंका....
क्योंकि जिस कमरे में उसने फांसी लगाई, उसका दरवाजा खुला था, पुलिस इस पर विचार कर रही है| PM रिपोर्ट के बाद मामले की सही स्तिथि का पता चल पायेगा |बता दे की पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार रात एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली. पुलिस मौके पर पहुंची|
इसके बाद शव को रस्सी से नीचे उतारा गया। इसके बाद पंचनामा कर शव को PM के लिए भेजा गया। इस घटना के तुरंत बाद कई महिलाएं और पीड़िता के परिजन भिलाई नगर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया|
यह भी पढ़े - अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे तो तंग हाल पति ने पत्नी के शव को बोरे में भरकर फेंका....
वहीँ पुलिस का कहना है की उन्हें को अश्लील वीडियो प्रसारित करने की शिकायत मिली है. पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू करने के बाद नाबालिग ने वीडियो को हटा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और वीडियो को पुनः प्राप्त करने के लिए साइबर टीम को सौंप दिया गया। यदि वीडियो में ठोस साक्ष्य मिले तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चूँकि आरोपी अभी नाबालिग है, इसलिए उसे बिना सबूत के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

