रायपुर : कश्मीर से वापस आ रहे एक दंपत्ति के साथ राजधानी एक्सप्रेस के टीटीई ने की बदसलूकी , मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, सीट बदलने की बात पर दुर्व्यवहार करने लगा TTE...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी एक्सप्रेस के टीटीई ने रायपुर के एक दंपत्ति के साथ बदसलूकी की और उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की. दम्पति ने कश्मीर घूमने के बाद दिल्ली से रायपुर तक ट्रेन से यात्रा  कर रहे थे| जब वह सेकेंड क्लास टीटीई से सीट बदलने के बारे में बात कर रहे थे, तभी गाड़ी में बैठे टीटीई ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया|

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित अपनी पत्नी के साथ कश्मीर यात्रा पर गया हुआ था | दिल्ली से रायपुर तक राजधानी एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी का टिकट बुक किया। दोनों की सीटें अलग-अलग जगहों पर थीं. इसके बाद पति ने ट्रेन में मौजूद टीटीई  से उसे अपनी सीट एक जगह देने के लिए रिक्वेस्ट की | इसी दौरान अन्य टीटीई उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे|

इसी बीच पीड़ित को टीटीई ने मेंटल कहा |जिसका उन्होंने विरोध भी किया | रविवार सुबह जब ट्रेन रायपुर पहुंची तो उन्होंने टीटीई को बदतमीजी करने वाली बात पर टोका। तो बहस शुरू हो गई है|

वीडियो में एक जगह महिला ने टीटीई की आईडी छूकर उसका नाम जानने की कोशिश की। इसके बाद टीटीई नाराज हो गये. उसने महिला के हाथ से सेल फोन छीनने की कोशिश की. इसके बाद वह एक पुरुष और एक महिला को थप्पड़ मारने की बात करने लगा। कुछ देर बाद टीटीई ट्रेन में चढ़ गया और वहां से चला गया.

पीड़ित पति-पत्नी का दावा है कि उन्होंने थाने में अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है. रायपुर रेलवे स्टेशन आरपीएफ अधिकारी एस दत्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo