भिलाई में एक बार फिर 1 करोड़ 58 लाख की ठगी , बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त कर्मी के साथ हुई धोखधड़ी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में बीएसपी के रिटायर्ड अफसर के बाद, बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ ठगी की बड़ी घटना हुई है| स्टॉक ट्रेडिंग के लिए अपोलो मैनेजमेंट ग्लोबल ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाकर 15 बार में 1 करोड़ 58 लाख की ठगी कर ली गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, भिलाई नगर पुलिस धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है| जानकारी के मुताबिक हुडको आमदी नगर इलाके के निवासी सुरेश चिदंबरम (60) ने बैंक ऑफ बड़ौदा से रिटायर्ड है। दो महीने पहले, 25 मार्च को, उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से एक लिंक आया और जब उन्होंने इसे खोला, तो उनका नंबर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। 

इसी ग्रुप के जरिए उनकी पहचान बावा सिंह से हुई. बावा सिंह ने उन्हें एक ऐप के माध्यम से एक ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कूल में शामिल होने के लिए कहा, जहां एक अन्य व्यक्ति, जॉन पीटर हॉसमैन ने शेयर बाजार के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही कहा की वह सेबी से रजिस्टर्ड है| 

प्रार्थी के अकाउंट में कुल लाभ 7 करोड़ 7 लाख रुपये दिखाया गया। वे इसमें से कुछ राशि अपने बैंक खाते में जमा करने की कोशिश की लेकिन इसे निकालने में असमर्थ रहे। उन्होंने मामले को लेकर बावा सिंह और ऐप के ग्राहक सेवा विभाग से संपर्क किया। उनसे 79 लाख रुपये 68,000 रुपये जमा करने को कहा गया फिर उन्होंने पैसे जमा करने से भी इनकार कर दिया।

 वह बावा सिंह को दोबारा संपर्क किये। उसने मुझे लेन-देन की प्रक्रिया समझाई और एक डीमैट खाता खोलने के लिए कहा। फिर लेनदेन राशि जमा करने के लिए कहा जाएगा। पिछले माह 9 अप्रैल को 2 लाख रुपये जमा किये गये थे. इस तरह करीब एक महीने की अवधि में 15 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 करोड़ 58 लाख रुपये ठग लिए | पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj