भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग के अम्लेश्वर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक का नाम यशवंत साहू था, जो काम पर जाने के लिए रायपुर के लिए निकला था। यह घटना ग्राम सांकरा पानी टंकी के पास सुबह करीब 9:40 बजे हुई।
हादसे में यशवंत के सिर और पैर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसकी तुरंत मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार ड्राइवर अंचल मिश्रा, जो पीएनबी बैंक का कर्मचारी है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि घटना की सूचना देने के बावजूद डायल 112 की गाड़ी पौन घंटे देरी से पहुंची, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और डायल 112 के कर्मियों को लेट पहुंचने के लिए फटकार भी लगाई।
यह भी पढ़े-भिलाई : 19 साल की युवती ने पिता और भाई के घर से बाहर जाने के बाद की आत्महत्या , शाम को मिलने आई सहेली ने युवती की फंदे से लटके देख शोर या फिरमचाकर पड़ोसियों को बुला..
घटना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी जैसे ASP ग्रामीण वेदव्रत सिरमौर, SDOP आशीष बंछोर, और टीआई केशव कोसले भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने सड़क सुरक्षा में लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

