भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार की शाम एक दुखद घटना सामने आई है |जहाँ 19 वर्षीय युवती, आरती राय, ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। पड़ोसियों ने आरती को फंदे पर लटका देखा और तुरंत उसके भाई को सूचना दी।
दरवाजा तोड़कर आरती को सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरती की मां पहले ही दुनिया छोड़ चुकी थी और उसकी बड़ी बहन की शादी पावर हाउस जलेबी चौक में हो चुकी है। आरती अपने बड़े भाई और पिता के साथ कैंप-1 स्थित किराए के मकान में रहती थी।
घटना के समय उसके पिता किसी काम से बाहर गए थे और भाई अपनी इंजीनियरिंग पार्क ड्यूटी पर था। घर में अकेली आरती शाम करीब 7 बजे अपनी एक सहेली के बुलाने पर भी दरवाजा नहीं खोल सकी। जब सहेली ने खिड़की से देखा तो आरती को पंखे से लटका पाया।
सहेली के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने दरवाजा तोड़ा और आरती के शव को नीचे उतारा। सूचना मिलने पर आरती का भाई भी घटनास्थल पर पहुंचा और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को आरती का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
पुलिस ने आरती के मोबाइल को जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने बताया कि आरती ने कई साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और घर का कामकाज देखती थी। घरवालों ने किसी भी प्रकार के झगड़े, डांटने या प्रेम प्रसंग की बात से इंकार किया है।
इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है और आरती की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।आरती के परिवार और पड़ोसियों में शोक और हैरानी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि आरती ने कभी भी किसी प्रकार की समस्या या तनाव का उल्लेख नहीं किया था|
पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्य से आत्महत्या के पीछे के कारणों को समझने में मदद मिल सकती है। फिलहाल, पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

