राजनांदगांव स्टेशन में डरी सहमी बैठी थी लड़कियां , पूछताछ में पता चला16 लड़कियों को ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने के बहाने तमिलनाडु ले जा रहा था युवक ,लड़कियों को सखी सेंटर भेजा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव , कवर्धा जिले से 16 लड़कियों को ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जा रहे एक युवक को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान लड़कियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें सखी सेंटर भेज दिया गया, जहां से उन्हें उनके माता-पिता को सौंपने का प्रयास किया जा रहा है.  ऑपरेशन आहट के तहत रेलवे पुलिस यह कार्रवाई की|

यह भी पढ़े - संबंध बनाने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने घर पर सो रही प्रेमिका पर किया एसिड अटैक , युवती की हालत गंभीर, दर्द से कहारते हुए कहा -उसका भी वही हाल होना चाहिये जैसे मेरे साथ किया , आरोपी दरिंदा फरार...

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरपीएफ टीआई तरूणा साहू ने बताया कि उनकी टीम रात में प्लेटफार्म पर गश्त करने निकली थी। तभी उनकी नज़र अचानक लड़कियों पर पड़ी, जो थोड़ी असहज और डरी हुई लग रही थीं, उनके साथ कोई रिश्तेदार या अभिभावक नहीं थे, केवल एक ही व्यक्ति मौजूद था। पूछने पर कुछ लड़कियों ने बेंगलुरु तो कुछ ने तमिलनाडु जाने की बात कही|

यह भी पढ़े-ओला को टक्कर देने बजाज ने लॉन्च किया Bajaj Chetak 2901: 123Km रेंज और 63Km/h स्पीड के साथ अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स...

जबकि उनके पास तमिलनाडु त्रिपुरा का टिकट था. रात 12.30 बजे वह कोरबा त्रिवेन्द्रम जाने के लिए राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर बैठे थे। हालाँकि, लड़कियाँ अपने आने का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता पाईं। सभी लड़कियों की उम्र 18 से 23 साल के बीच है। उस समय शिफ्ट सुपरवाइजर सउनि गिरिजा साहू, आरक्षक ललिता, आरक्षक आर.एम. उपस्थित थे। मिसाल एवं कांस्टेबल प्रमोद यादव एवं प्रभारी निरीक्षक तरौना।

रेलवे पुलिस ने मामले की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दी। विभाग के अधिकारी पहुंचे. पूछताछ के बाद सभी लड़कियों को सखी सेंटर भेजा गया, जहां से उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया. उन्होंने लड़कियों के जाने की खबर के बारे में बात की. हालांकि, संबंधित व्यक्ति ने इस संबंध में पंचायत या पुलिस (सीजी क्राइम) को कोई जानकारी नहीं दी। मामला संदिग्ध होने के कारण उन्हें यात्रा से मना कर दिया गया। मामले में शामिल व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

छत्तीसगढ़ से पहले से कई लड़कियों की गुमशुदगी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गई है। इसके बाद भी जीआरपी ने पूरे मामले में लापरवाही बरती और रेलवे पुलिस की कार्रवाई को अपने हाथ में लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद लड़कियों को सखी सेंटर भेजना पड़ा|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj