संबंध बनाने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने घर पर सो रही प्रेमिका पर किया एसिड अटैक , युवती की हालत गंभीर, दर्द से कहारते हुए कहा -उसका भी वही हाल होना चाहिये जैसे मेरे साथ किया , आरोपी दरिंदा फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :राजस्थान , अलवर के कठुमर में घर में सो रही एक लड़की पर उसके प्रेमी ने एसिड से अटैक (acid attack) कर दिया| युवक ने पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव बनाया था जब लड़की ने इनकार कर दिया तो उसने लड़की पर तेजाब डाल दिया|

                                                                   

यह भी पढ़े-ओला को टक्कर देने बजाज ने लॉन्च किया Bajaj Chetak 2901: 123Km रेंज और 63Km/h स्पीड के साथ अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स...

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिवार के लोग तुरंत पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया. पीड़िता का अलवर के अस्पताल में इलाज चल रहा है|

6 जून की रात कटूमर क्षेत्र की एक युवती घर में सो रही थी। इसी बीच एक युवक ने घर में सो रही लड़की के चेहरे पर तेजाब डाल दिया. इसी बीच लड़की ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग गया. एसिड अटैक के बाद पीड़िता के चिल्लाने पर परिजन मौके पर जमा हो गए। 

परिजन तुरंत पीड़िता को अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर रेफर कर दिया। पीड़िता का इलाज अलवर के ट्रॉमा विभाग में चल रहा है. पीड़िता ने बताया कि कठुमर के पास बायना का एक युवक उसके घर आया और उस पर तेजाब डाल दिया|

पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी युवक से पहले फोन पर बात हुई थी. वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे. आरोपी उसका रिश्तेदार था. इसलिए उसका घर पर आना-जाना था। जब वह फोन पर बात नहीं करती थी तो वह उस पर चिल्लाता और गाली गलौज करता । 

यह भी पढ़े -बेटे की चाहत में डॉक्टर बना दरिंदा, तंत्र-मंत्र के लिए पंद्रह दिन की बेटी की दे दी बलि, तीसरी संतान भी बेटी होने की वजह से उठाया खौफनाक कदम...

पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पीड़िता ने बात करने से इनकार कर दिया. इसके बाद आरोपी उसके घर आकर उस पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इस बीच पीड़िता ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेजाब उसकी आंखों में चले जाने के बाद वह मौका पाकर वहां से भाग निकला.

घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता रोने लगी उसने कहा कि आरोपी की हालत ऐसी होनी चाहिए जैसा उसने उसके साथ किया। कठुमारा पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर उन्होंने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है| आरोपी अभी भी फरार है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj